नई दिल्ली | भारत ने आज बंगाल की खाड़ी में विशाखापटनम के तट पर नौसेना के एक युद्धपोत से 290 किलोमीटर दूरी तक मारक क्षमता वाले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के उच्च कौशल वाले संस्करण का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि सुबह सवा नौ बजे पहले से तैयार युद्ध जैसे माहौल में मिसाइल एस की आकृति में दोहरा कौशल दिखाते हुए पानी की सतह से सिर्फ एक मीटर उपर लक्ष्य बनाए गए जहाज से टकराया। इसकी रफ्तार और टकराते वक्त की उर्जा के कारण मिसाइल जहाज को चीर कर निकल गया। गौरतलब है कि अक्टूबर में अरब सागर में आईएनएस तेग से सफल परीक्षण के बाद ब्रहमोस का यह 34वां सफल परीक्षण है। ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली को वर्ष 2005 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। ब्रह्मोस अमेरिकी जीपीएस के अलावा रूस की ग्लोनास उपग्रह प्रणाली से भी आंकड़े हासिल करने में सक्षम है, जो इसके प्रभाव को दोगुना करता है। अधिकारियों ने कहा कि आज एक बार फिर लक्ष्य को अचूक तरीके से भेदने की इसकी क्षमता साबित हुई है। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने युद्धपोत के कमांडर, नौसेना और ब्रह्मोस दल को इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
Latest News
- हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार
- अब ATM कार्ड के बिना ही निकाल सकेंगे पैसे, जानिए कैसे काम करेगा सिस्टम
- एफआईएच प्रो लीग : भारतीय हॉकी टीम घोषित, रानी की वापसी
- अमेरिका से यूरोप तक पहुंचा मंकीपॉक्स, भारत में भी बढ़ रहा खतरा, WHO ने चेताया
- IPL के फाइनल में लांच होगा लाल सिंह चड्डा का ट्रेलर, आमिर खान ने बनाई योजना
- 16 वर्षीय ग्रैंडमास्टर की उपलब्धि, 3 महीनों में दूसरी बार विश्व चैंपियन को हराया
- भाजपा-कांग्रेस में ठेला चलने पर छिड़ी जुबानी जंग, कमलनाथ के बयान पर गृहमंत्री का पलटवार
- राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, लंदन में कांग्रेस नेता ने कही ये...बात
- मुख्यमंत्री योगी ने विधायकों को दी सीख, कार्यों के जरिए आदर्श स्थापित करें
- रामबन में टनल के मलबे में दबे श्रमिकों को तलाश जारी

भारत ने किया ब्रह्मोस के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण
X
X
Updated : 2013-01-09T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire