हैदराबाद | असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि नफरत फैलाने वाला भाषण देने के आरोपी उनके भाई और पार्टी के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी लंदन से लौटकर पुलिस के समक्ष समर्पण करेंगे। असद ओवैसी ने एक जनसभा में कहा था कि वह लौट आएंगे और कानून के समक्ष समर्पण करेंगे। हम भागने वालों में से नहीं हैं। पुलिस ने अकबर ओवैसी को सोमवार को अदिलाबाद जिले के निर्मल शहर और मंगलवार को निजामाबाद पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा है। उनके खिलाफ पिछले महीने एक जनसभा के दौरान नफरत फैलाने वाला भाषण देने का आरोप है। हैदराबाद में ओस्मानिया विश्वविद्यालय की पुलिस ने भी स्थानीय अदालत के निर्देश पर अकबर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस कार्रवाई शुरू करने से पहले अकबर के लंदन से लौटने के लिए दो-तीन दिन तक इंतजार करेगी। इस बीच, असद ओवैसी ने तंदूर शहर में कांग्रेस के खिलाफ एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी हिन्दुओं के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई हिन्दुओं के खिलाफ नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी के खिलाफ है।
Latest News
- प्रधानमंत्री ने ड्रोन महोत्सव को संबोधित किया, बताया- रोजगार सृजन का उभरता हुआ सेक्टर
- उप्र बनेगा सांस्कृतिक हब, संत रविदास और कबीरदास म्यूजियम के लिए 25 करोड़ का बजट
- बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, PSU बैंक, मेटल सेक्टर में रही तेजी
- योगी सरकार एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर, पेश किया 6.15 लाख करोड़ का बजट
- बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, विश्वविद्यालयों में अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होगा चांसलर
- यासीन मलिक के घर के बाहर समर्थकों ने लगाए देश विरोधी नारे, 10 लोग गिरफ्तार
- ज्ञानवापी मामले में 30 मई को होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष का आरोप- शिवलिंग से हुई छेड़छाड़
- करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे सलमान-आमिर-ऋतिक, ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई जाह्नवी
- इमरान खान ने निकाला इस्लामाबाद मार्च, भड़की हिंसा, भीड़ ने मेट्रो स्टेशन फूंका
- यूएई के रेस्टॉरेंट में विस्फोट, 1 भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

भड़काऊ भाषण: पुलिस के सामने पेश होंगे ओवैसी
X
X
Updated : 2013-01-06T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire