Home > Archived > पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
X

श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर में उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय सेना की चौकियों पर गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुबह करीब तीन बज कर 15 मिनट पर उड़ी सेक्टर में चुरूंडा गांव के नजदीक हमारी चौकियों पर मोर्टार दागे। हालांकि इस गोलबारी में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ गोले रिहायशी बस्तियों के नजदीक गिरे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। सेना ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर शांति है। वर्ष 2013 में कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जंगबंदी का उल्लंघन किए जाने की यह पहली घटना है। 

Updated : 6 Jan 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top