मथुरा। पाकिस्तानी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा को पार नहीं किया और न ही उन्होंने बिना उकसावे के गोलीबारी की और दूसरे पक्ष में यदि कोई हताहत हुआ है तो वह जवाबी गोलाबारी की वजह से हुआ होगा। शहीद लांस नायक हेमराज के परिवार से मिलने के बाद सेनाध्यक्ष ने कहा कि हमारे जवान नियंत्रण रेखा पार नहीं करते। हम मानव अधिकारों का सम्मान करते हैं। हम उकसाने पर जवाब में गोली चलाते हैं। लांस नायक हेमराज का आठ जनवरी को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पार करके सिर काट दिया था। पाकिस्तान के इस आरोप पर कि नियंत्रण रेखा के इर्द-गिर्द बिना उकसावे की गई गोलीबारी में उसका एक सैनिक मारा गया, सेना प्रमुख ने कहा कि दोनों तरफ से गोलियां चलने के दौरान ऐसा हुआ होगा। उन्होंने कहा कि यह नियंत्रण रेखा पर होने वाली सामान्य गतिविधियां हैं। सीमा पार से गोलीबारी होने पर हमने उसका जवाब दिया। सिंह ने कहा कि सीमा पर जो हो रहा है उसके बाद रिश्तों (दोनों देशों के बीच के) को देखना होगा। पाकिस्तान सेना का आरोप है कि भारतीय सेनाओं ने कल देर रात नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया और हॉटस्प्रिंग और जांद्रोत सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलीबारी की।
Latest News
- तिमोर में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, हिंद महासागर में उठी सुनामी
- मंदसौर में शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया सनातन धर्म कहा- ये घर वापसी
- योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तंज, हाथ जोड़कर बस्ती लूटने वाले, सुधारों की बात...
- योगी आदित्यनाथ ने सदन में सुनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष हुआ निःशब्द
- राजनाथ सिंह 'INS खंडेरी' पनडुब्बी में हुए सवार, चार घंटे की समुद्री यात्रा, बताया अनुभव
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा नि : शुल्क प्रशिक्षण
- क्रूज ड्रग केस : शाहरुख के बेटे आर्यन को मिली क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट से नाम बाहर
- गोशाला में 100 टन की क्षमता वाला सीएनजी प्लांट के लिए 31 करोड़ की राशि स्वीकृत
- रूपसिंह स्टेडियम में शुरू हुआ समर फेस्टिवल, 3 जून को आएंगे मीत बदर्स
- साइकल प्योर अगरबत्ती ने पेश कीं हेरिटेज और फ्लूट रेंज, सभी रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध

भारतीय सेना ने नहीं किया नियंत्रण रेखा का उल्लंघन'
X
X
Updated : 2013-01-16T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire