Home > Archived > पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन
X

जम्मु | पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पार से एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और कृष्णाघाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। इसके साथ ही पाकिस्तान ने पुंछ सीमा में चकना-दा-बाग से नियंत्रण रेखा पर व्यापार के लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए। जबकि, कश्मीर में उड़ी-सलामाबाद मार्ग पर अमन कमान सेतु से सामानों का आदान-प्रदान जारी रहा। इससे दो दिनों पहले ही पाक सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ कर दो भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी थी और और उनके शवों को क्षत विक्षत कर दिया था। इस बीच, पाकिस्तान ने सीमा पर व्यापार बंद कर दिया है। इसके तहत भारत के 35 ट्रक वहां रुके पड़े हैं।
उधर, पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने उकसावे वाली कार्रवाई की और भारतीय सैनिकों की फायरिंग से उसके एक सैनिक की मौत हो गई। हालांकि भारतीय सैन्य मुख्यालय ने पाक के इन आरोपों का खंडन किया है। बताया गया है कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के बट्टाल क्षेत्र में लगभग 4.30 बजे गोलीबारी शुरू की। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया है।

Updated : 11 Jan 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top