Home > Archived > भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव की तिथियां घोषित

भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव की तिथियां घोषित

भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव की तिथियां घोषित
X


$img_titleभोपाल, । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश निर्वाचन अधिकारी नंदकुमारसिंह चौहान ने संगठन चुनाव की तिथियां घोषित कर दी है। इसके अनुसार स्थानीय समितियों के चुनाव १५ अक्टूबर से २० अक्टूबर तक मंडल अध्यक्ष और समिति का निर्वाचन, मंडल समिति द्वारा एक जिला प्रतिनिधि का चुनाव ३० अक्टूबर से ५ नवंबर तक पूर्ण कर लिया जायेगा। संगठन के जिला अध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधियों का निर्वाचन ११ नवंबर से १५ नवंबर तक पूरा कर लिया जायेगा।जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे परिपत्र में नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा है कि मंडल निर्वाचन अधिकारी की घोषणा २ अक्टूबर तक कर दी जायेगी। साधारण सदस्य पंजी के प्रमाणीकरण का कार्य २१ सितंबर से आरंभ हो चुका है जो ३० सितंबर तक पूर्ण होगा। साधारण सदस्यता सूची का प्रथम प्रकाशन ५ अक्टूबर तक स्थानीय समिति, मंडल और जिला केन्द्रों के साथ किया जायेगा। साधारण सदस्यता सूची की आपत्तियां १० अक्टूबर तक स्वीकार कर ११ को निराकरण किया जायेगा। साधारण सदस्यता का अंतिम प्रकाशन १२ अक्टूबर होगा। साथ ही स्थानीय समितियों का चुनाव १५ से २० अक्टूबर तक किया जायेगा।चौहान ने अपने परिपत्र में कहा है कि सक्रिय सदस्यता सूची का सत्यापन प्रभावीकरण सत्यापन समिति द्वारा ५ से ८ अक्टूबर तक किये जाने के बाद सूची का प्रथम प्रकाशन ९ अक्टूबर को होगा। प्रदेश में अपील और निराकरण का कार्य ९ से १८ अक्टूबर तक किया जायेगा। अंतिम प्रकाशन २० अक्टूबर को किया जायेगा। मंडल समिति के मतदाता सूची का प्रकाशन २२ अक्टूबर को, दावा आपत्तियां २३ और २४ अक्टूबर को और निराकरण २५ अक्टूबर को किया जायेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दोपहर २५ अक्टूबर तक और मंडल अध्यक्ष व समिति का निर्वाचन तथा मंडल समिति द्वारा एक जिला प्रतिनिधि का चुनाव ३० अक्टूबर से ५ नवंबर तक किया जायेगा।प्रदेश निर्वाचन अधिकारी ने अपने परिपत्र में कहा है कि जिला अध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का प्रकाशन ७ नवंबर को, निर्वाचन सूची का दावा और आपत्तियां ८ नवंबर को और निराकरण ९ नवंबर को दोपहर किया जायेगा। सूची का अंतिम प्रकाशन १० नवंबर को किया जायेगा। जिला अध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधियों का निर्वाचन ११ नवंबर से १५ नवंबर तक किया जायेगा।नंदकुमारसिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश के निर्वाचन की तिथियां राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी थावरचन्द गेहलोत की सहमति के बाद घोषित की जायेगी।

Updated : 23 Sep 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top