Home > Archived > सोना प्रति ग्राम 32500 रुपए की रिकार्ड ऊंचाई पर

सोना प्रति ग्राम 32500 रुपए की रिकार्ड ऊंचाई पर

नई दिल्ली | वैश्विक तेजी के बीच मौंसमी मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव 32500 रुपए प्रति दस ग्राम की रिकार्ड ऊंचाई तक जा पहुंचे। सोने में लगातार तीन सप्ताह से तेजी जारी है। आज इसके भाव 50 रुपए और चढकर 32500 रुपए प्रति दस ग्राम की नई ऊंचाई को छू गए। बाजार सूत्रों के अनुसार अमेरिका व चीन के केंद्रीय बैकों द्वारा अर्थ व्यवस्था को गति देने के लिए और कदम उठाए जाने की अटकलों के बीच विदेशों में सोना छह माह के उच्चस्तर को छू गया। न्यूयार्क में सोने के भाव 34 डॉलर चढ़कर 1734.30 डॉलर प्रति औंस हो गए।

Updated : 10 Sep 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top