Home > Archived > पाकिस्तान में जज की हत्या

पाकिस्तान में जज की हत्या

पाकिस्तान में जज की हत्या
X

इस्लामाबाद | दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के क्वेटा शहर में हुए एक जा$img_titleतीय हमले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक शिया जज, उनके अंगरक्षक और चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्र न्यायाधीश जब क्वेटा स्थित अपने घर से निकले तो उनपर हमला किया गया। जज अपने आवास से काम पर जा रहे थे जब उनके घर के बाहर उनका इंतजार कर रहे बंदूकधारियों ने उन्हें गोलियों से निशाना बनाया। अधिकारियों ने कहा कि नकवी और दो अन्य व्यक्तियों की तत्काल मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार हमलावर गोलीबारी के बाद फरार हो गए।

Updated : 30 Aug 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top