Home > Archived > सोने ने तोड़ा 87 साल का रिकार्ड

सोने ने तोड़ा 87 साल का रिकार्ड

ग्वालियर | सोने का भाव पिछले 8 7 साल में पहली बार इकत्तीस हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचा है। वर्ष 1925 में जहां इसके भाव मात्र 19 रुपए प्रति दस ग्राम थे वहीं आज इसके दाम 31 हजार रुपए हैं।सोने के भाव में आई तेजी का मुख्य कारण घरेलू बाजार में इसकी मांग बढऩे के साथ ही सटोरियों द्वारा सोने के दामों को हवा देना है। इस व्यापार से जुड़े लोगों की माने तो यदि यही तेजी कायम रही तो दीपावली तक इसके भाव 35 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकते हैं। भाव में लगातार आ रही तेजी का असर यह है कि निम्र और मध्यम वर्ग के लिए तो जैसे अब सोना खरीदना और पहनना एक सपने की तरह हो गया है। उधर सरकार की लाख हिदायतों के बावजूद इसमें निवेश करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है जिससे इसके दामों में तेजी लगातार जारी है। बाजार में ग्राहकों का टोटा:-इधर दामों में तेजी के चलते सराफा व्यापारियों की चिंता भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि इस स्थिति के कारण बाजारो से ग्राहक गायब होने लगे हैं। कई बार तो पूरे दिन बोनी तक नहीं होती है। दीपावली पर और बढ़ सकते हैं दाम:- सराफा व्यापारियों का कहना है कि अगर सटोरियों ने अपनी सक्रियता दिखाई तो दीपावली तक सोने के भाव 35 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकते हैं। इसके बाद सहालग का समय शुरू हो जाएगा और उस स्थिति में तो इसके दाम गिरने का सवाल ही नहीं उठता।

Updated : 25 Aug 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top