भिण्ड | भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समाज को ईद की मुबारक बाद देकर शांति सद्भावना का संदेश दिया। सभी भाजपा नेता जिले की सभी मस्जिदों में पहुंचकर मुस्लिम समाज के गले मिले और मस्जिदों में नमाज अदा की। भिण्ड शहर के जामा मस्जिद, सदर बाजार मस्जिद, महावीर गंज मस्जिद वनखण्डेश्र रोड मस्जिद, पुराना किला मस्जिद, बाताशा बाजार दरगाह में पहुंचकर मुस्लिम समाज के बीच ईद का त्यौहार मनाया। भाजपा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फुरकान काजी के निवास स्थान पर भी ईद मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां भाजपा नेताओं ने उनके परिवार जानों को ईद की मुबारक वाद दी। भाजपा नेता सुबह से ही सदर बाजार मस्जिद पर एकत्रित हुए जहां अपना मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारा संकल्प को लेकर मत्था टेका, उसके बाद मस्जिद के प्रथम गेट पर सभी भाजपा नेताओं ने मुस्लिम समाज को अपने गले लगाकर सामाजिक समरसता, भाईचारा, शांति सद्भावना के लिए मुबारक बाद दी। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में केशव सिंह भदौरिया, अवधेश सिंह कुशवाह, संजीव कांकर, डॉ. सुशील गुप्ता, सांसद अशोक अर्गल, पूर्व सांसद डॉ. रामखलन सिंह, रामौतार सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश कुशवाह, नगर पालिका अध्यक्ष सावित्री शंभूदयाल शाक्य, सांसद प्रतिनिधि दिनेश चन्द्र जैन, रविसेन जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष पवन जैन, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री प्रो. इकबाल अली, असलम खान, श्रीमती अमरीन खान, मोर्चा के जिलाध्यक्ष जमील खान, महामंत्री मोहम्मद अली, भाजपा नगर अध्यक्ष पवन जैन, महामंत्री रामनरेश शर्मा प्रमुख थे।
Latest News
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर
- करण जौहर ने मनाया 50वां जन्मदिन, एक्टिंग से किया था बॉलीवुड में डेब्यू, अब सफल निर्देशक
- टाइगर के फैंस के लिए खुशखबरी, अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी हीरोपंती 2
- राजस्थान में भाजपा नहीं देगी कांग्रेस को वॉकओवर, राज्यसभा के लिए जोड़तोड़ शुरू
- यासीन मलिक को कोर्ट ने सुनाई सजा, टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद, 10 लाख का जुर्माना
- कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को कहा अलविदा, सपा के समर्थन से जाएंगे राज्यसभा, भरा नामांकन

भाजपा ने दी ईद की मुबारकबाद
X
X
Updated : 2012-08-21T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire