पाकिस्तान में बम ब्लास्ट में एक की मौत, सात घायल
X
X
इस्लामाबाद। दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान के क्वेटा शहर में मंगलवार को सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाकर किए गए, बम ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य सात घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि अशांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में विस्फोट उस समय हुआ जब सुरक्षाबलों का काफिला सारयाब रोड से गुजर रहा था। विस्फोट में सुरक्षाकर्मियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन एक टैक्सी और 2 तिपहिया वाहन इसकी चपेट में आ गए। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि टैक्सी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। किसी ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
Updated : 21 Aug 2012 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire