Home > Archived > प्रियंका के लिए परिवार पहले

प्रियंका के लिए परिवार पहले

प्रियंका के लिए परिवार पहले
X

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के लिए परिवार से बढ़कर कुछ नहीं है। तभी तो अपनी आने वाली फिल्म बर्फी की खुशी में रखी जाने वाली पार्टी में प्रियंका पापा की तबीयत खराब होने के कारण नहीं गई। लॉन्च होने के $img_titleसाथ ही फिल्म के पहले प्रोमो को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बस, इसी जीत का जश्न मनाने के लिए मुंबई के एक हाई-फाई नाइट क्लब में ऐक्टर्स, डायरेक्टर, प्रड्यूसर और फिल्म की बाकी यूनिट पहुंची। लेकिन हैरानी तब हुई, जब वहां प्रियंका किसी को नजर नहीं आईं। उन्हें फोन करने पर पता चला कि अपने पापा की तबीयत अचानक खराब होने से वह घर चली गई हैं। जबकि प्रोमो लॉन्च के बाद प्रियंका बहुत खुश थीं और वह पार्टी मनाने का इंतजार बेसब्री से कर रही थीं। वैसे, प्रियंका को इसलिए भी ज्यादा परेशान हो गई थीं क्योंकि इसके बाद उन्हें दुबई जाना था और वह चाह रही थीं कि उनके जाने से पहले सब ठीक हो जाए।




Updated : 5 July 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top