Home > Archived > मैडम तुसाद में दिखेंगे मोम के सलमान

मैडम तुसाद में दिखेंगे मोम के सलमान

मैडम तुसाद में दिखेंगे मोम के सलमान
X

न्यूयॉर्क | 'दबंग' सलमान जल्द ही बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और बादशाह शाहरुख खान के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। चौंकिए नहीं, दरअसल न्यूयॉर्क के$img_title सुप्रसिद्ध वैक्स म्यूजियम मैडम तुसाद में जल्द ही सलमान की प्रतिमा का अनावरण किया जाने वाला है। यहां बिग बी और किंग खान की मोम की प्रतिमा पहले ही विराजमान है। गौरतलब है कि वर्ष 2008 में उनका मोम का स्टैच्यू लांच किया गया था। सलमान की प्रतिमा ‘बॉलीवुड जोन’ में लगाई जाएगी। यहां ताजमहल की झलक के साथ भारतीय नर्तकों के वीडियो भी हैं। मैडम तुसाद न्यूयॉर्क के महाप्रबंधक ब्रेट पिजन ने कहा कि सलमान बॉलीवुड के मशहूर सितारे हैं। बॉलीवुड का अमेरिकी पॉप संस्कृति पर व्यापक प्रभाव है और यह हमारे लिए मनोरंजन का एक मजेदार जरिया है। 2007 में हुए एक जनमत संग्रह में 10 हजार लोगों ने मैडम तुसाद में लगाए जाने वाले बॉलीवुड सितारों के लिए वोट दिए थे। इसमें सलमान ने माधुरी दीक्षित, ऋतिक रोशन, लता मंगेशकर और अभिषेक बच्चन समेत नौ सितारों को पछाड़कर जीत हासिल की थी। सलमान ने खुद अपने मोम के स्टैच्यू के लिए अपनी काली टीशर्ट और डेनिम की जींस दी है।



Updated : 29 July 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top