नई दिल्ली | ब्रिटेन की प्रसिध्द रेटिंग एजेंसी प्राइसवाटर हाउसकूपर्स ने 27 जुलाई से होने वाले लंदन ओलम्पिक में भारत के छह पदक जीतने की भविष्यवाणी की है। ओलम्पिक में भारत 13 खेलों में हिस्सा ले रहा है और इनमें से छह खेल ऐसे हैं जिनमें भारत के पदक जीतने की प्रबल संभावना है। भारत ने पिछले बीजिंग ओलम्पिक में निशानेबाजी, मुक्केबाजी और कुश्ती में तीन पदक जीते थे जो उसका ओलम्पिक इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इन तीन खेलों के साथ तीन और खेल बैडमिंटन, टेनिस और तीरंदाजी जुड रहे हैं जिनमें भारत पदक जीत सकता है। इन छह खेलों में भारत के पास दुनिया के चोटी के खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में विश्व मुकाबलों में चैम्पियनों को हराया है। भारत के लिए लंदन ओलम्पिक एक ऐसा सर्वश्रेष्ठ मौका है जिसमें कामयाबी की मंजिल भारतीय खेलों के परिदृश्य को पूरी तरह बदल सकती है लेकिन नाकामी उसे मीलों पीछे धकेल सकती है। इन छह खेलों में निशानेबाजी में भारत के पास सबसे यादा पदक उम्मीद है। 11 निशानेबाज लंदन ओलम्पिक में उतर रहे हैं
Latest News
- पीपुल्स ग्रुप के ठिकानों पर ED का छापा, विदेशी फंडिंग के आरोप में जुटा रही सबूत
- विनय कुमार सक्सेना बने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
- उप्र विधानसभा में पेश hहुआ बजट , 5 साल में 4 लाख नौकरी देने का लक्ष्य
- जयंत चौधरी जाएंगे राज्यसभा, सपा-रालोद ने घोषित किया संयुक्त उम्मीदवार
- 24 घंटे में कोरोना के 2628 नए मरीज, 18 संक्रमितों की मौत
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर

भारत को छह खेलों में पदक जीतने की संभावना
X
X
Updated : 2012-07-15T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire