Home > Archived > म.प्र. शासन ग्रामीण विकास की दिशा में जागरूक-श्रीमती कुशवाह

म.प्र. शासन ग्रामीण विकास की दिशा में जागरूक-श्रीमती कुशवाह

दतिया। म.प्र. शासन ग्रामीण विकास की दिशा में जागरूक रहकर सर्वहारा वर्ग के विकास की चिन्ता कर काम कर रहा है। उक्त विचार श्रीमती कृष्णा कुशवाहा ने सेंवढ़ा, थरेट, व अनेक ग्रामों में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्रवासियों को भी चाहिए कि वह संगठित होकर क्षेत्र के विकास हेतु आगामी 2013 के मिशन में भाजपा प्रत्याशी को पूर्ण बहुमत एवं भारी जनसमर्थन से विजयी बनाकर विकास की मुख्यधारा में शामिल होकर क्षेत्र का प्रदेश में नाम रोशन करें, भाजपा शासन में गरीबों के विकास हेतु अनेकों जनकल्याणकारी विकास योजनाऐं चल रही हैं। जिसका आप सभी लाभ अर्जित करें। क्षेत्र में श्रीमती कृष्णा कुशवाहा अध्यक्ष नगर पालिका एवं भगवान सिंह कुशवाहा जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा का क्षेत्र में अनेकों प्रमुख स्थानों पर पुष्पमाला, चन्दन तिलक एवं श्रीफल भेंटकर गर्मजोशी के साथ सर्वहारा वर्ग के गणमान्यजनों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शाहराबानो एवं मंच संचालक जनवेद सिंह कुशवाह द्वारा की गई। सीताराम कुशवाह, कैलाश डॉली, डॉ. लखन परसौंदा, इस्माइल खान, बनवासी कुशवाहा सेंवढ़ा, मजबूत कुशवाहा, गौरीशंकर प्रजापति, सलीम खान, सुरेश वाथम, रूबीना खान, गणेश कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, रामप्रकाश कुशवाह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Updated : 7 Feb 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top