Home > Archived > मछुआरों के हत्यारों को सजा मिले: रक्षा मंत्री

मछुआरों के हत्यारों को सजा मिले: रक्षा मंत्री

मछुआरों के हत्यारों को सजा मिले: रक्षा मंत्री
X

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री ए.के एंटनी ने शुक्रवार को कहा कि केरल तट से लगे अरब सागर में $img_titleबुधवार को इटली के मालवाहक जहाज से हुई गोलीबारी में दो मछुआरों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वायु सेना के एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से बातचीत में एंटनी ने कहा कि दो मछुआरों के मारे जाने की घटना की जांच प्रगति पर है और जो कुछ भी हुआ, वह कानून तथा जहाजरानी के नियमों के खिलाफ है।
रक्षा मंत्री ने कहा, "जांच जारी है.. केरल पुलिस भारतीय तटरक्षक बल की मदद से इस घटना में शामिल सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।"
उन्होंने कहा कि इस वक्त इससे अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती। हमने इसे गम्भीरता से लिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
एंटनी ने कहा, "जो कुछ भी हुआ वह कानून तथा सभी नियमों के खिलाफ है। इसलिए दोषियों को सजा दी जाएगी।"


Updated : 19 Feb 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top