कोच्चि | दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की घटना के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बलात्कार के मामलों में दोषियों को अधिकतम सजा के रूप में मृत्युदंड देने या उन्हें रासायनिक रूप से नपुंसक बनाने का सुझाव दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने कहा कि बलात्कारियों के लिए अधिकतम सजा मृत्युदंड या उन्हें रसायनिक रूप से नपुंसक बनाना होनी चाहिए। भाजपा की ओर से यह सुझाव ऐसे समय आया है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने बलात्कारियों को नपुंसक बनाने संबंधी प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर लगाम कसने के लिए कानूनों को सख्त करने के लिए मसौदा विधेयक तैयार किया है, जिसमें बलात्कारियों को रासायनिक रूप से नपुंसक बनाने सहित दोषियों को 30 साल के कारावास का सुझाव भी शामिल है। संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए नायडू ने कहा कि कांग्रेस नीत सरकार की असंवेदनशीलता, दुविधा और निष्क्रियता ने देश में यह गलत संदेश दिया है कि राजनीतिक जमात खासकर संसदीय प्रणाली, इस मौके पर कुछ भी करने में नाकाम रही है। नायडू ने कहा कि उनकी अध्यक्षता वाली एक संसदीय समिति ने भी सबक सिखाने वाली सजा देने के लिए बलात्कार के दोषी को रसायनिक रूप से नपुंसक बनाने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव गृह मंत्रालय को सौंपा गया है और गृह एवं विधि मंत्रालयों से सुझाव मिलने का इंतजार है। इस समिति की अगली बैठक चार जनवरी को होनी है।
Latest News
- शेयर समीक्षा : सप्ताह के अंत में मजबूत हुआ बाजार, बैंक इंडेक्स में 4 प्रतिशत की बढ़त
- भगवंत मान से नाराज हुए अकाल तख्त के जत्थेदार, लौटाई सुरक्षा, कही ये...बात
- सड़क सुरक्षा अभियान : उप्र में हटाए गए 15,119 अवैध अतिक्रमण
- ज्ञानवापी मामले में दोनों पक्षों को नहीं मिले सर्वे के फोटोग्राफ, ये...है कारण
- राष्ट्रपति कल करेंगे महाकाल के दर्शन, आम श्रद्धालुओं को 9 बजे से नहीं मिलेगा प्रवेश
- आयुर्वेद और योग को किसी धर्म से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण : राष्ट्रपति
- 24 जून को होगी BRICS समिट, भारत, रूस और चीन एक साथ आएंगे नजर
- अमित शाह ने गुजरात में गोष्ठी को किया संबोधित, कहा- गुजरात ने सहकारिता की आत्मा को बचाया
- पार्षद ऐसा हो, जो बुनियादी सुविधाओं के प्रति रहे सजग
- गर्मी से मिलेगी राहत, 1 जून तक केरल पहुंचेगा मानसून, जानिए आपके राज्य में कब देगा दस्तक

भाजपा भी बलात्कारियों को नपुंसक बनाने के पक्ष में
X
X
Updated : 2012-12-31T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire