इंफाल | अनिश्चितकालीन हड़ताल के निलंबन और कर्फ्यू हटने के बाद मणिपुर घाटी में आज जनजीवन सामान्य हो गया। एक नगा उग्रवादी द्वारा फिल्म अभिनेत्री के उत्पीड़न के विरोध में यह हड़ताल हुई थी। क्रिसमस के त्योहार को देखते हुये कर्फ्यू हटा लिया गया है। बाजारों में दुकानें खुलीं और परिवहन व्यवस्था सुचाए हो गयी। पश्चिम इंफाल, पूर्वी इंफाल, बिशेनपुर और थूबल के बाजारों में लोग जरूरी चीजें खरीदने के लिये घरों से बाहर निकले। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज सुबह छह बजे कर्फ्यू हटा लिया गया और आम हड़ताल को 24 दिसंबर की मध्यरात्रि से 26 दिसंबर की मध्यरात्रि तक निलंबित किया गया है। फिल्म फोरम मणिपुर के सूत्रों ने बताया कि 26 दिसंबर की मध्यरात्रि से दोबारा हड़ताल शुरू कर दी जायेगी, जब तक नगा उग्रवादी को गिरफ्तार नहीं किया जाता। रविवार को हिंसा में एक पत्रकार की मौत के बाद कल भी प्रदर्शन हुये। इसके चलते चार जिलों में कल सुबह 11 बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया। सूत्रों ने बताया कि सरकार और संयुक्त कार्रवाई समिति के बीच सहमति बनी है कि सरकार पत्रकार के मारे जाने में शामिल लोगों को पहचानेगी और उन्हें सजा देगी। संयुक्त नगा परिषद ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने 72 घंटों के बंद का आह्वान किया है, जो 26 दिसंबर की मध्यरात्रि से लागू होगा।
Latest News
- मुख्यमंत्री ने की खंडवा जिले की समीक्षा, कहा- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस प्राथमिकता
- हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार
- अब ATM कार्ड के बिना ही निकाल सकेंगे पैसे, जानिए कैसे काम करेगा सिस्टम
- एफआईएच प्रो लीग : भारतीय हॉकी टीम घोषित, रानी की वापसी
- अमेरिका से यूरोप तक पहुंचा मंकीपॉक्स, भारत में भी बढ़ रहा खतरा, WHO ने चेताया
- IPL के फाइनल में लांच होगा लाल सिंह चड्डा का ट्रेलर, आमिर खान ने बनाई योजना
- 16 वर्षीय ग्रैंडमास्टर की उपलब्धि, 3 महीनों में दूसरी बार विश्व चैंपियन को हराया
- भाजपा-कांग्रेस में ठेला चलने पर छिड़ी जुबानी जंग, कमलनाथ के बयान पर गृहमंत्री का पलटवार
- राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, लंदन में कांग्रेस नेता ने कही ये...बात
- मुख्यमंत्री योगी ने विधायकों को दी सीख, कार्यों के जरिए आदर्श स्थापित करें

मणिपुर घाटी में कर्फ्यू हटा, जनजीवन सामान्य
X
X
Updated : 2012-12-25T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire