Home > Archived > मणिपुर घाटी में कर्फ्यू

मणिपुर घाटी में कर्फ्यू

मणिपुर घाटी में कर्फ्यू
X

इंफाल | नगा उग्रवादियों द्वारा एक फिल्म अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए समूचे मणिपुर घाटी में सोमवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम में कल अपराह्न दो बजे लागू कफ्र्यू आज सुबह खत्म हो गया जिसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य सड़क पर निकल आए और मार्ग अवरूद्ध कर दिया। इसके बाद इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम के साथ ही बिशेनपुर और थोउबल जिलों में 11 बजे पूर्वान्ह से कफ्र्यू लगा दिया गया। मणिपुर फिल्म फोरम (एमएफएफ) के अध्यक्ष सुरजकांत शर्मा ने क्रिसमस को देखते हुए कल मध्य रात से 26 दिसंबर की मध्यरात्रि तक आम हड़ताल में छूट की घोषणा की थी। एमएफएफ का एक धड़ा हालांकि इससे सहमत नहीं हुआ और स्थानीय मीडिया को बताया कि हड़ताल में छूट का सवाल ही नहीं उठता। सूत्रों ने बताया कि चूंकि कफ्र्यू अचानक ही लगाया गया इसलिए पुलिस घाटी के जिलों में लोगों को फिर से घरों में रहने के लिए कहने के लिए रवाना हुई। क्रिसमस की खरीदारी के लिए पहाड़ी इलाकों से आए सैकड़ों लोग घाटी के विभिन्न जिलों में फंस गए हैं। 

Updated : 24 Dec 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top