Home > Archived > दबंग-2 में एक्शन कम मनोरंजन ज्यादा

दबंग-2 में एक्शन कम मनोरंजन ज्यादा

दबंग-2 में एक्शन कम मनोरंजन ज्यादा
X

नई दिल्ली । फिल्‍म दबंग 2 में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, विनोद खन्ना, प्रकाश राज मुख्‍य भूमिका में हैं।  इस फिल्म में अरबाज का काम काफी आसान रहा है। कोरियोग्राफर्स ने आइटम सांग बेहतर ढंग से फिल्माए हैं। दबंग 2 वही से आगे बढ़ती है, जहां दबंग खत्म हुई थी। अब चुलबुल पांडे शादीशुदा हो चुका है। लालगंज की बजाय बड़े शहर कानपुर में आ चुका है। बजरिया इलाके का थानेदार बन जाता है। खलनायक का नाम बदलकर छेदी सिंह की बजाय बच्चा सिंह हो गया है। दबंग और दबंग-2 की कहानी में सिर्फ इतना ही फर्क है। बाकी किरदारों के रंग वही हैं। यहां तक की गानों के फिल्मांकन भी दबंग की याद दिला देते हैं। सलमान का इस फिल्म में भी दबंग-2 के रूप में ही नजर आऐंगे। फिल्मी की कहानी है कि दबंग-2 वहीं से शुरू होता है जहां दबंग फिल्म खत्म हुई थी। दबंग के पहले भाग में किरदार छेदी सिंह को लालगंज में मार गिराने के बाद चुलबुल पांडे को कानपुर में पोस्टिंग मिलती है। चुलबुल के पहुंचने से पहले ही वहां उनकी बहादुरी की चर्चे होने लगते हैं और काफी मशहूर हो जाते हैं। चुलबुल जब कानपुर पहुंचते हैं तो उनका सामना प्रकाश राज से होता है जो एक नेता और विधायक है। यहीं से फिल्मा में चोर और पुलिस का खेल शुरू हो जाता है। खाकी वर्दी में पुलिसवालों को नाचते गाते दिखाया गया है। फिल्म के पहले भाग में कॉमेडी अच्छी है, जिससे लोगों का अच्छाव मनोरंजन होगा। पर दूसरे भाग में फिल्मस थोड़ा लीक से हटकर है। एक्शान के मामले में फिल्मअ का दूसरा हिस्साग कमजोर है। प्रकाश राज ने अच्छा अभिनय किया। सोनाक्षी सिन्हा अपनी पहली फिल्म से ज्यादा सशक्त दिखी है और उनके अभिनय में निखार दिखा है। फिल्मस के दो गाने पहले ही हिट चुके हैं। फिल्मी पर्दे पर यह फिल्म क्या धमाल मचाती है यह तो दर्शको की प्रतिक्रिया के द्वारा ही लगाया जा सकता है।


Updated : 21 Dec 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top