भारत पहुंचा नर्स जेसिंथा सलदान्हा का शव
मुंबई | लंदन के किंग एडवर्ड सेवन अस्पताल में काम करने वाली भारतीय मूल की नर्स जेसिंथा सलदान्हा का शव आज मुंबई लाया गया। यहां जेसिंथा के शव को उनके परिवार को सौंप दिया गया है। मालूम हो कि जेसिंथा एक फर्जी फोन कॉल पर ब्रिटेन के राजघराने की बहू केट मिडल्टन की स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देने से चर्चा में आईं थीं, लेकिन बाद में जेसिंथा की संदिग्ध मौत हो गई और अस्पताल के समीप उसका शव मिला था। नर्स जेसिंथा का शव उनके पति और उनके को सौंप दिया गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने जेसिंथा की आत्मा की शांति के लिए चर्च में प्रार्थना की। जेसिंथा बेंगलुरु की रहने वाली थी।
Updated : 15 Dec 2012 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire