Home > Archived > बीजेपी में पोस्टर वॉर

बीजेपी में पोस्टर वॉर

बीजेपी में पोस्टर वॉर
X

नई दिल्ली। बीजेपी में एक बार फिर अंदरूनी कलह जोर पकड़ती जा रही है। नितिन गडकरी का इस्तीफा मांगने वाले यशवंत सिन्हा के खिलाफ राजधानी दिल्ली में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में यशवंत सिन्हा को घोटालों का सरदार बताया गया है।इन पोस्टरों में कहा गया है कि यशवंत सिन्हा अपना काला इतिहास भूल गए हैं। पोस्टरों में यशवंत सिन्हा को पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया गया है। पोस्टरों में यह भी कहा गया है कि यशवंत खाने-पीने वाले नेता हैं।इस मामले पर यशवंत सिन्हा ने कहा, 'जिसने पोस्टर लगाए हैं, उसे सामने आना चाहिए। बेनाम आदमी से कैसे बहस की जा सकती है।'


Updated : 22 Nov 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top