Home > Archived > भूकंप से हिला म्यांमार, छ्ह की मौत

भूकंप से हिला म्यांमार, छ्ह की मौत

भूकंप से हिला म्यांमार, छ्ह की मौत
X

यंगून | उत्तरी म्यांमार में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
खबरों के अनुसार म्यांमार में सुबह आए 6.6. तीव्रता के भूकंप में 6 व्यक्ति के मारे जाने और कई लोगों के लापता होने के साथ-साथ देश के कई हिस्सों में इमारतों के गिरने और पुल के ढहने की सूचना मिली है। अमेरिकी भूसर्वेक्षण विभाग ने बताया कि सुबह सात बजकर 41 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र श्वेबो शहर था। इसकी गहराई सतह से 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप के झटके म्यांमार के अलावा इसके पड़ोसी देश थाईलैंड़ की राजधानी बैंकॉक तक महसूस किए गए। म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े व्यवसायिक शहर मंड़ालय के मौसम विभाग के अनुसार म्यांमार की सबसे बड़ी नदी इरावादी के पश्चिमी तट पर ये झटके महसूस किए गए। मंड़ालय से 60 किलोमीटर उत्तर पश्चिम इलाके में आए इस भूकंप से चारों तरफ अफरातफरी फैल गई। श्वेबो शहर के पास इरावदी नदी पर अर्द्धनिर्मित पुल भूकंप के कारण ढह गया और वहां लोगों के मारे जाने की भी आशंका है। श्वेबो शहर से एक महिला की मौत की सूचना मिली है। क्वाक मायुंग में एक इमारत के ढहने और एक पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। इरावटी नदी के पूर्वी तट पर स्थिति शहर सिंगू के निवासियों के अनुसार वहां भी लोगों के मारे जाने की आशंका है

Updated : 11 Nov 2012 12:00 AM GMT
Next Story
Top