Home > Archived > साइबेरिया में मकान से टकराया उपग्रह का टुकड़ा

साइबेरिया में मकान से टकराया उपग्रह का टुकड़ा

मास्को

रूस के साइबेरिया इलाके में रूसी संचार उपग्रह का एक टुकड़ा एक व्यक्ति के मकान की छत से जा टकराया, लेकिन इस दुर्घटना में वह व्यक्ति बाल-बाल बच गया।
यह उपग्रह शुक्रवार को उत्तरी रूस के प्लेसटस्क अंतरिक्ष केंद्र से सोयुज-2 रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किया गया था। लेकिन प्रक्षेपण के कुछ मिनट बाद ही बाद ही यह रॉकेट साइबेरियाई शहर तोबोलस्क के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
नोवोसिबस्र्क शहर से करीब 100 किलोमीटर दूर उपग्रह के आठ टुकड़े मिले। लगभग पांच किलोग्राम के टाइटेनियम का टुकड़ा आर्डिन जिले में अंदरेई क्रिरुकोव के मकान पर गिरा। वह कुछ समय पहले ही लकड़ियां लेने के लिए प्रांगण में गए हुए थे। प्रशासन ने क्रिवोरुकोव से अपने खर्च पर घर की मरम्मत का वादा किया है।


Updated : 25 Dec 2011 12:00 AM GMT
Next Story
Top