Home > Archived > मुख्यमंत्री शिवराज ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
X

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्म-दिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

सीएम ने रविवार को सुबह ट्वीट कर पीएम मोदी के स्वस्थ, यशस्वी और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा है कि वर्षों बाद भारत को सशक्त नेतृत्व मिला है। उनके दूरदर्शी और चमत्कारिक नेतृत्व में राष्ट्र समग्र विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Updated : 17 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top