Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > योगी ने अखिलेश और जयंत पर किया कटाक्ष, कहा - दो लड़कों ने जनता को ठेंगा दिखा दिया

योगी ने अखिलेश और जयंत पर किया कटाक्ष, कहा - दो लड़कों ने जनता को ठेंगा दिखा दिया

योगी ने अखिलेश और जयंत पर किया कटाक्ष, कहा - दो लड़कों ने जनता को ठेंगा दिखा दिया
X

मेरठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मेरठ में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। किठौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के गठबंधन पर तीखे कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि दो लड़कों की जोड़ी ने जनता को ठेंगा दिखाया है। 01 लड़का दंगा करा रहा था तो दूसरा लड़का तमाशा देख रहा था।

गढ़ रोड स्थित सिसौली गांव में पीआरडी गार्डन में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और रालोद पर करारे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सुरक्षा केवल भाजपा ही कर सकती है। सपा की टोपी सुरक्षा के लिए खतरे की निशानी है। जब कवाल में गौरव और सचिन की हत्या की गई थी, तब 02 लड़कों की जोड़ी कहां थी? समाज की सुरक्षा को लेकर दूसरी सरकारों ने हमेशा उप्र को धोखा दिया है। जबकि भाजपा सरकार ने 02 करोड़ से अधिक किसानों को सम्मान निधि, लाखों किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए कर्जा माफ किया। युवाओं को रोजगार, बेटियो की सुरक्षा, अवैध बूचड़खाने को बंद करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कभी कोरोना वैक्सीन को मोदी वैक्सीन तो कभी बीजेपी वैक्सीन कहा। वैक्सीन का दुष्प्रचार करने वाले लोगों पर आप लोगों ने जोरदार तमाचा मारा है। सपा सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त था। उनके इत्र वाले मित्र के घर पर पैसा जाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश मे अवैध धंधों में लिपत कारोबारियों और माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया। मुख्यमंत्री ने विकास की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

Updated : 2 Feb 2022 10:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top