Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > अलीगंज में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया, लोगों को दंत समस्याओं के प्रति किया जागरूक

अलीगंज में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया, लोगों को दंत समस्याओं के प्रति किया जागरूक

अलीगंज में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया, लोगों को दंत समस्याओं के प्रति किया जागरूक
X

अलीगंज। दांतों की सफाई और देखरेख के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 20 मार्च के दिन वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। बीते बुधवार अलीगंज में डॉ रिया डेंटल क्लिनिक पर डेंटल हेल्थ कैंप का आयोजन किया। जिसमें डॉ रिया गुप्ता , डॉ मयूरी श्रीवास्तव और मोनिका आनंद ( फार्मासिस्ट ) ने भाग लिया।


जिसमें कैंप में शामिल हुए लोगों को मुख और दांतों से होने वाली बीमारियों एवं उनकी देखभा कैसे की जाएं। इसकी जानकारी दी गई गई। इस दौरान कैंप में क्लिनिक के पूरे सभी स्टाफ एवं भाग लेने वाले अन्य लोगों का डेंटल चेक अप किया गया।

नियमित ब्रश करें -

डॉ रिया गुप्ता ने लोगों को दंत समस्याओं प्रति जागरूक करते हुए बताया कि अपने दांतों को दिन में दो बार नियमित रूप से ब्रश करें। उन्होंने कहा कि दांत हमारे शरीर के लिए बहुत ही खास होता है। क्योंकि एक दांत चले जाने के बाद फिर दोबारा नहीं आता है। अगर आपके दांत में दर्द या को भी परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से दिखाना चाहिए।हर तीन से चार महीनों में नया टूथब्रश खरीदें। हमेशा नरम ब्रिस्टल वाले टूथब्रश का प्रयोग करें।

Updated : 21 March 2024 2:51 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top