Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > कांग्रेस मुक्त हुई रायबरेली, सोनिया गांधी के गढ़ में सभी सीटों पर मिली हार

कांग्रेस मुक्त हुई रायबरेली, सोनिया गांधी के गढ़ में सभी सीटों पर मिली हार

कांग्रेस मुक्त हुई रायबरेली, सोनिया गांधी के गढ़ में सभी सीटों पर मिली हार
X

रायबरेली। सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र और अभेद्य किला रहा रायबरेली अब कांग्रेस मुक्त हो गई है। सभी विधानसभा में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है और कहीं भी वह सीधे मुकाबले में नही रही। जबकि सपा ने बढ़त बनाते हुए 2017 में एक सीट के मुकाबले चार पर जीत हासिल कर ली। भाजपा भी 2017 में तीन सीट से पिछड़ कर दो पर सिमट गई। सभी विधानसभाओं में सपा और भाजपा के बीच ही मुकाबला रहा। जबकि बसपा केवल अपनी उपस्थिति दर्ज करने तक ही रही। जिले के।लिए यह परिणाम चौंकाने वाले हैं। कांग्रेस केवल बछरावां में मुख्य मुकाबले में रही, जबकि अन्य सभी सीटों पर उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वहीं बसपा भी कोई ख़ास नहीं कर पाई।


भाजपा की अदिति सिंह -

विधानसभा चुनाव की हुई मतगणना में सदर सीट से भाजपा की अदिति सिंह ने विजय दर्ज की है। वह लगातार दूसरी बार इस सीट से विजई हुई हैं। उन्होंने सपा के आर पी सिंह यादव को हराया है। कभी प्रियंका वाड्रा की नजदीकी नेताओं में रही अदिति ने 2017 में बड़े मार्जिन से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। लेकिन 2022 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार डॉ मनीष सिंह को करारी हार का मुंह देखना पड़ा।

सपा को मिली ये सीटें -

जबकि सदर से जुड़ी हुई हरचंदपुर सीट पर सपा ने विजय हासिल की है। यहां पर सपा के राहुल लोधी ने भाजपा के राकेश सिंह को 14,489 मतों से मात दी है। पूरे जिले में सपा की यह सबसे ज्यादा मार्जिन की जीत है। उधर जिले की ऊंचाहार विधान सभा सीट से सपा के वर्तमान विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे डाॅ मनोज पांडेय ने हैट्रिक लगाई है। इस सीट से वह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। उन्होंने भाजपा के अमरपाल मौर्य को 6522 वोटों से शिकस्त दी। जबकि सलोन विधान सभा सीट से पूर्व मंत्री स्व दल बहादुर कोरी के पुत्र अशोक कोरी भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते हैं। उन्होंने सपा उम्मीदवार जगदीश प्रसाद को हराया है।

बछरावां सीट पर बढ़त -

बछरावा सीट पर भी सपा ने विजय हासिल की है। यहां पर सपा उम्मीदवार पूर्व विधायक श्याम सुंदर भारती ने अपना दल के उम्मीदवार लक्ष्मीकांत को 2812 वोटों से हराया है। जनपद की सरेनी विधानसभा सीट भी सपा के खाते में गई है। यहां पर सपा के उम्मीदवार रहे पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह अजय ने भाजपा के वर्तमान विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को कड़े मुकाबले में 3576 वोटों से हराया है।

Updated : 10 March 2022 3:40 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top