Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > मथुरा > भारत की भारतीय अवधारणा पुस्तक का हुआ विमोचन

भारत की भारतीय अवधारणा पुस्तक का हुआ विमोचन

भारत की भारतीय अवधारणा पुस्तक का हुआ विमोचन
X

बच्चों को नैतिक और जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाये : डॉ. राणा सिंह

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संपर्क विभाग के तत्वावधान में भारत की भारतीय अवधारणा विषयक पुस्तक का विमोचन करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ब्रज प्रांत सह सम्पर्क प्रमुख प्रमोद कुमार चौहान ने कहा कि साहित्य का विशिष्ट स्थान है। साहित्य मन के भाव को शुद्ध करता है। अपनी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के लिए पुस्तक एक अच्छा माध्यम है। लोगों में राष्ट्रीय भाव जाग्रत करने के लिए पुस्तक का विमोचन किया गया है।

उन्होनें बताया कि इस पुस्तक के संपादक नरेंद्र ठाकुर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग के तत्वावधान में 12-13 सितम्बर 2016 को लखनऊ में आयोजित संगोष्ठी में आयें विद्वानों के विचारों को संकलित कर भारत की भारतीय अवधारणा पुस्तक प्रकाशित की है। यह पुस्तक चिंतकों के विविध विषयों यथा राष्ट्र, अर्थ, इतिहास आदि पर प्रबोधन का संकलन है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं संस्कृति विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. राणा सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारतीयों का चिंतन देश की गौरवशाली परंपरा को जीवित रखने की रही है। उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व की सबसे बड़ी संस्था के रूप में अपने विभिन्न सेवा संगठनों के माध्यम से मानव सेवा को एक धर्म के रूप में देख कर कार्य कर रहा है।

विभाग सम्पर्क प्रमुख डा. कमल कौशिक ने संपर्क विभाग का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राणा सिंह, कुलपति संस्कृति विश्वविद्यालय, प्रमोद कुमार चौहान, सह संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत, लालचन्द वासवानी संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. भोले सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन निरुपम भार्गव ने किया। कार्यक्रम में मोहन स्वरूप भाटिया, धर्मेन्द्र महानगर प्रचारक, कार्यवाह शिव कुमार, वीरेन्द्र मिश्रा, जगदीश, चंद्रभान, रोशन लाल, शिवराम सिंह शासकीय अधिवक्ता, चंद्र मोहन अग्रवाल, भीष्म दत्त विद्यार्थी प्रचारक, मुकेश शर्मा जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, योगेश कुमार, श्यामवीर, वीद्युतमा, उमा शर्मा आदि उपस्थित थे।

Updated : 11 March 2019 4:07 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top