मथुरा: शराब की कालाबाजारी कर रहा युवक गिरफ्तार
स्वदेश डेस्क | 24 April 2020 8:19 AM GMT
X
X
मथुरा। कोरोना महामारी के चलते मथुरा में लॉक डाउन के बीच अवैध रुप से शराब की बिक्री हो रही है। जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार सभी जगह आवश्यक एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की कालाबाजारी को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज वृन्दावन सीमा पर अवैध बिक्री के लिए देशी शराब को ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
मुखबिर से मिली सूचना के बाद वृन्दावन थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने जैत चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह और अन्य साथियों के साथ मार्का नगीना के ग्राम मोरा से बलराम पुत्र खजान सिंह ठाकुर को देशी शराब की 40 बोतलों के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा है की वह शराब को अवैध रूप से बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Updated : 25 April 2020 6:34 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire