Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > मथुरा > मथुरा में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से होगा शुरू

मथुरा में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से होगा शुरू

कोई घर न छूटे का लिया संकल्प, अभियान प्रमुख घोषित

मथुरा में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से होगा शुरू
X

मथुरा। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दिव्य-भव्य मंदिर निर्माण के लिए मथुरा विभाग, मथुरा महानगर, कोसी एवं वृन्दावन जिला अभियान प्रमुख और सह अभियान प्रमुखों की घोषणा की गई। साथ ही 15 जनवरी, 2021 से मंदिर निर्माण निधि अभियान के लिए 11 सदस्यीय टोली भी बनाई गई। कोई भी हिन्दू घर नही छूटे का संकल्प लिया गया।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण अभियान मथुरा, ब्रज प्रान्त के प्रमुख कार्यकर्ताओं की समन्वयक बैठक शुक्रवार को होटल शीतल रीजेंसी मथुरा में आयोजित की गई। वैठक को संबोधित करते हुए मथुरा विभाग प्रचारक गोविंद ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण हिंदुओं में नवचेतना का निर्माण करेगा। इससे पूरी दुनियां को हिन्दू एकता और हिन्दू शक्ति क्या है इसका संदेश जायेगा।

विभाग कार्यवाह छैल बिहारी ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी, 2021 निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ होगा। विभाग अभियान प्रमुख अमित जैन ने बताया कि राशि संग्रह करने वाली टोली हर हिन्दू परिवार तक पहुंचेगी और मंदिर निर्माण से सीधे जुड़ने का आवाहन करेंगी। विभाग सह अभियान प्रमुख डॉ० कमल कौशिक ने बताया कि कार्यकर्ताओं को दस, सौ एवं एक हजार के कूपन दिए जाएंगे। इससे अधिक की धनराशि का समर्पण करने वालों को रसीद प्रदान की जायेंगी।

निधि समर्पण अभियान प्रमुख घोषित

बैठक में मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान मथुरा विभाग अभियान प्रमुख विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अमित जैन को बनाया गया और सह अभियान प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सम्पर्क प्रमुख डॉ० कमल कौशिक को बनाया गया। इसी प्रकार मथुरा महानगर का अभियान प्रमुख योगेश आभा एवं सह प्रमुख विजय बंटा को बनाया गया है। वृन्दावन जिला के अभियान प्रमुख देवेंद्र चौधरी एवं सह अभियान प्रमुख दास बिहारी अग्रवाल बनाये गये हैं। कोसी जिला के अभियान प्रमुख ज्ञानेंद्र राणा एवं सह अभियान प्रमुख राहुल शर्मा होंगे।

1100 विस्तारक तैयार किये जायेंगे -

बैठक में तय हुआ है कि इस अभियान हेतु 1100 विस्तारक तैयार किये जायेंगे, जो पूर्ण कालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। न्याय पंचायत स्तर पर दो- दो सह अभियान प्रमुख और सह अभियान प्रमुख भी रहेंगे। निधि समर्पण अभियान में कोई भी हिन्दू घर नही छूटे का संकल्प लिया गया। बैठक का शुभारंभ श्री राम परिवार एवं भारत माता के चित्रपट पर पुष्पार्चन, माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया।


Updated : 12 Oct 2021 11:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top