Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > उप्र ATS ने चार रोहिंग्याओं को किया गिरफ्तार, बांग्लादेश के रास्ते भारत अवैध रूप से की घुसपैठ

उप्र ATS ने चार रोहिंग्याओं को किया गिरफ्तार, बांग्लादेश के रास्ते भारत अवैध रूप से की घुसपैठ

उप्र ATS ने चार रोहिंग्याओं को किया गिरफ्तार, बांग्लादेश के रास्ते भारत अवैध रूप से की घुसपैठ
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एटीएस टीम ने चार रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। ये लोग भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते से भारत में अवैध तरीके से प्रवेश कर यहां आये हैं। इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर लिये।

एटीएस के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि एक सूचना मिली कि कुछ रोहिंग्या नागरिक असम के सिलचर से ट्रेन से नई दिल्ली जा रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए यूपी एटीएस की टीम ने सहारनपुर से तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एटीएस मुख्यालय लाकर पूछताछ में उन्होंने अपने नाम म्यांमार निवासी आमिर हमजा, मीना जहां, सुकुरा बेगम और ओनारा बेगम बताया और स्वीकारा कि भारत में बसने के उद्देश्य से बांग्लादेश के रास्ते म्यांमार से भारत आ रहे थे। खुद को भारतीय नागरिक बताने के उद्देश्य से उन्होंने फर्जी दस्तावेज भी तैयार करवाए थे। गिरफ्तार अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एटीएस दस्तावेजों को लेकर जांच कर रही है।

Updated : 28 March 2024 1:54 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top