Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > नाबालिग से तीन दिन किया सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग से तीन दिन किया सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग से तीन दिन किया सामूहिक दुष्कर्म
X

तीन बाद घर पर छोड़कर गए आरोप

आगरा। घर पर अकेली नाबालिग लडक़ी को उठाकर ले गए और उसके साथ तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपी लडक़ी को घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस मामले में कार्रवाई टालती रही। लेकिन, अब मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना 27 फरवरी की है। पीडि़ता की मां का कहना है कि बेटे को स्कूल छोडऩे गई थी और घर पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी। उसके पति नौकरी करते थे और बाहर थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी प्रमोद कुमार पुत्र विनोद कुमार घर में घुसा और उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर घर से ले गया। लडक़ी को कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसे आगरा में किसी स्थान पर ले गया। यहां तीन दिनों तक प्रमोद और दो अज्ञात युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की तलाश में परिजन लगातार दर दर भटक रहे थे। इसी दौरान तीन दिन बाद आरोपी युवक घर के बाहर बेटी को छोडक़र चला गया। पुलिस को परिजनों ने जानकारी दी लेकिन, पुलिस मामले को टालती रही। अब पीडि़ता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Updated : 14 March 2019 4:48 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top