Home > राज्य > मध्यप्रदेश > उज्जैन > केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने पहुंचे उज्जैन, खालिस्तानियों को लेकर दिया बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने पहुंचे उज्जैन, खालिस्तानियों को लेकर दिया बड़ा बयान

महाकाल के दर्शन किए

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने पहुंचे उज्जैन, खालिस्तानियों को लेकर दिया बड़ा बयान
X

उज्जैन। केन्द्रीय राज्य परिवहन मंत्री व रिटायर्ड जनरल वी. के. सिंह रविवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जनरल वी. के सिंह ने पंजाब में उत्पात मचा रहे खलिस्तानियों पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से सब ठीक होगा। इसके बाद उन्होंने मंगलनाथ धाम के दर्शन भी किये।

राज्य परिवहन मंत्री जनरल वी.के. सिंह परिवार सहित रविवार सुबह 9 बजे महाकाल मंदिर पहुचें और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेते हुए पूजन अभिषेक किया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक वे मंदिर परिसर में रहे। जनरल वी के सिंह मंदिर के महंत विनितिगिरी से भी आशीर्वाद लेने पहुंचे। महाकाल मंदिर समिति ने वी के सिंह को मंदिर की प्रतिमा, प्रसादी देकर सम्मानित किया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जनरल वी. के. सिंह ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा है और देश- प्रदेश में उन्नति होती रहे यही कामना है। इस दौरान जनरल वी.के सिंह ने पंजाब में उत्पात मचा रहे खलिस्तानियों पर भी निशाना साधा और कहा कि बाबा महाकाल की कृपा का इंतजार है सब ठीक होगा। महाकाल बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद जनरल वी. के. सिंह बाबा मंगलनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।

Updated : 1 May 2022 10:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top