Home > टेक अपडेट > व्हाट्सएप यूजर्स करें एप को अपडेट, कॉलिंग फीचर में आई गडबड़ी

व्हाट्सएप यूजर्स करें एप को अपडेट, कॉलिंग फीचर में आई गडबड़ी

व्हाट्सएप यूजर्स करें एप को अपडेट, कॉलिंग फीचर में आई गडबड़ी
X

नई दिल्ली। अगर आप व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। व्हाट्सएप ने अपने 150 करोड़ यूजर्स को एप अपडेट करने की सलाह दी है। दरअसल, इसके कॉलिंग फीचर में व्हाट्सएप को एक बग का पता चला है जो आपकी जानकारियां चुरा सकता है। इसलिए व्हाट्सएप ने इसे अपडेट करने को कहा है। बता दे, फेसबुक के इस एप को एक गड़बड़ी का बता चला है। इसके जरिए आपके फोन की जानकारी चुराई जा सकती है। इसे स्पाइवेयर कहते हैं। ये स्पाइवेयर आपके फोन में फोन कॉल फंक्शन के जरिए आ सकता है।

अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, ये स्पाइवेर इजरायल की कंपनी एनएसओ ग्रुप ने बनाया है। इसमें व्हाट्सएप ऑडियो कॉल के जरिए बग आपके फोन में आ सकता है। ये आपके फोन में स्पाइवेयर इंस्टॉल कर देता है। व्हाट्सएप ने कहा है कि उसको इसका पता पिछले महीने चला था। अब इसे फिक्स कर दिया है। व्हाट्सएप ने कहा है कि लोगों को अपना ऐप लेटेस्ट वर्जन से अपडेट कर लेना चाहिए। साथ ही लोगों को उनका ऑपरेटिंग सिस्टम भी लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने की सलाह दी है। अगर आपके पास एंड्रायड फोन है तो गूगल के प्लेस्टोर में जाएं। व्हाट्सएप टाइप करें।

इसके बाद व्हाट्सएप पर जाकर अपना एप अपेडट कर लें। एप्पल यूजर्स भी अपने आईओएस स्टोर से ऐप अपडेट कर सकते हैं। इजरायल का एनएसओ ग्रुप सरकार के लिए काम करता है। व्हाट्सएप ने अपने बयान में कहा कि ये एक प्राइवेट कंपनी है जो सरकार के साथ काम करती है। दूसरी तरफ एनएसओ ने इन आरोपों को नकारा है। व्हाट्सएप के मुताबिक इस बग के कारण बहुत कम लोग प्रभावित हुए हैं।

Updated : 14 May 2019 2:23 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top