Home > राज्य > अन्य > हमें संविधान में निहित आदर्शों को बरकरार रखना होगा : ममता

हमें संविधान में निहित आदर्शों को बरकरार रखना होगा : ममता

हमें संविधान में निहित आदर्शों को बरकरार रखना होगा : ममता
X

कोलकाता। भारतीय संविधान के जनक माने जाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संविधान में निहित आदर्शों को बरकरार रखने के लिए शपथ लेने की अपील की है। रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट किया। सीएम ने लिखा कि आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती है। वे भारत के संविधान के जनक थे। इस मौके पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हूं। मैं कहना चाहती हूं कि आइए हम अपने संविधान में निहित आदर्शों संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य, न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व को बरकरार रखने का संकल्प लें।

उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 1891 को जन्मे भीमराव रामजी अंबेडकर, बाबासाहब अंबेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे।

Updated : 14 April 2019 7:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top