Home > राज्य > अन्य > पुणे में निर्माणाधीन इमारत धराशाही, 7 मजदूरों की मौत, 8 घायल

पुणे में निर्माणाधीन इमारत धराशाही, 7 मजदूरों की मौत, 8 घायल

पुणे में निर्माणाधीन इमारत धराशाही, 7 मजदूरों की मौत, 8 घायल
X

पुणे। जिले में शास्त्री नगर इलाके में बीती रात निर्माणाधीन इमारत के स्लैब की जाली गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में 8 घायलों का इलाज ससून अस्पताल में हो रहा है। महापौर मुरलीधर मोहोल ने बताया कि इस मामले के जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

येरवड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक युनुस शेख के अनुसार पुणे- अहमदनगर मार्ग पर स्थित वाड़ीया फार्म में ब्लूग्रास कंस्ट्रक्शन की इमारत में स्लैब डालने का काम जारी था। गुरुवार को देर रात यहां स्लैब की जाली बनाने के लिए 15 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक स्लैब की जाली गिरने से घटनास्थल पर ही 5 मजदूरों की मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तथा पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल ससून अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। इनमें दो लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी। इस समय ससून अस्पताल में 8 घायल मजदूरों का इलाज जारी है। मामले की गहन छानबीन जारी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक मजदूरों का नाम पता नहीं चल सका है।

Updated : 23 Feb 2022 2:17 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top