Home > राज्य > अन्य > महाराष्ट्र राजभवन में 22 टन भारी दो प्राचीन जुड़वा तोप बरामद

महाराष्ट्र राजभवन में 22 टन भारी दो प्राचीन जुड़वा तोप बरामद

महाराष्ट्र राजभवन में 22 टन भारी दो प्राचीन जुड़वा तोप बरामद
X

मुंबई/स्वदेश वेब डेस्क। राजभवन में 22 टन भारी दो प्राचीन तोप बरामद हुई हैं। राज्यपाल ने अधिकारियों को पुरातन महत्व को देखते हुए इसकी जांच करने व जतन करने का निर्देश दिया। शनिवार को राजभवन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र ते राज्यपाल के निवासस्थान राजभवन के बगीचे में वृक्षारोपण कार्य के दौरान मजदूरों ने जमीन के अंदर दबी हालत में 22 टन वजन की दो ब्रिटीशकालीन तोपों को देखा। मजदूरों ने तत्काल इसकी सूचना सुरक्षा अधिकारियोंको दी। क्रेन की मदद से दोनों तोपों को बाहर निकाला गया। कई दशकों से यह तोपें मिट्टी के नीचे दबी रही हैं।

महाराष्ट्र राज्यपाल के निवास स्थान पर शनिवार को दो प्राचीन तोप बरामद हुई हैं। शनिवार की शाम को क्रेन की मदद से दोनों प्राचीन तोपों को बाहर निकाला गया। राज्यपाल ने दोनों तोपों के परिरक्षण करने का निर्देश दिया है। दोनों प्राचीन तोपों की ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल ने भारतीय नौसेना के पोत व आयुध विभाग के अधिकारियों को भी सूचत करवाया। उन्होंने नौसेना के साथ ही इस प्रकार के तोपों के अभिलेखों की जानकारी जुटाने के लिए पत्र लिखा है।

साल 2016 में राज्यपाल के निवासस्थान में ओपन एरिया में भूमिगत बंकर की खोज की गई थी। उसके परिरक्षण का काम वास्तूविशारद फर्म के मार्गदर्शन में चल रहा है। काम पूरा हो जाने के बाद भूमिगत बंकर में संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। दोनों तोपों को राजभवन के जल विहार (बैंक्वे हॉल) हॉल के सामने बनाए गए प्रदर्शनी स्थल पर रखने का भी सुझाव राज्यपाल ने दिया है। इतिहास प्रेमियों के साथ ही आम जनता को भी इसे देखने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 22 टन वजनी तोपों की लंबाई 4.7 मीटर और अधिकतम व्यास 1.15 मीटर है।

Updated : 6 Nov 2018 7:37 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top