Home > राज्य > अन्य > झारखंड चुनाव को चुनौती की तरह लें : नड्डा

झारखंड चुनाव को चुनौती की तरह लें : नड्डा

-भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का दिया मंत्र

झारखंड चुनाव को चुनौती की तरह लें : नड्डा
X

मेदिनीनगर। भारतीय जनता पार्टी पलामू के तत्वधान में स्थानीय हेरिटेज स्कूल मेदिनीनगर में शुक्रवार को प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि चुनाव को चुनौती की तरह लें। परिश्रम से सफलता मिलती है और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही आज पार्टी शिखर तक पहुंची है। कार्यकर्ता उत्साहित होकर कार्य करें और झारखंड में दोबारा बीजेपी की सरकार बनाएं। बूथ जीते, चुनाव जीते। झारखंड के भविष्य के लिए राज्य में दोबारा भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है, जो झारखंड में विकास को गति दे सके।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता बूथ पर कार्य करें और ज्यादा से ज्यादा मत प्राप्त करें। ताकि विरोधी नेता जो दुष्प्रचार कर रहे हैं, उनकी मंशा सफल ना हो सके। केंद्र एवं राज्य की सरकार ने जनता के हितों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं, जिससे आमजन को फायदा हुआ है। आमजन बढ़-चढ़कर चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएं, इसके लिए कार्यकर्ता प्रयास करते रहें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, उत्तर प्रदेश के मंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडे, मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर मंगल सिंह आदि मौजूद थे। संचालन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय प्रभारी आदित्य साहू ने किया।

Updated : 22 Nov 2019 3:48 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top