कमलेश तिवारी हत्याकांड में छठवां संदिग्ध नागपुर से गिरफ्तार
-महाराष्ट्र एटीएस कर रही है पुछताछ
Swadesh Digital | 20 Oct 2019 8:37 AM GMT
X
X
नागपुर। हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड के तार उत्तर प्रदेश, गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र से भी जुड़ गए हैं। महाराष्ट्र एटीएस ने नागपुर से एक शख्स को हिरासत में लिया है। कमलेश तिवारी की शुक्रवार को दो बदमाशों ने लखनऊ में बेरहमी से हत्या कर दी थी।
तिवारी की हत्या के सिलसिले में इससे पहले तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 3 की गिरफ्तारी गुजरात के सूरत से हुई है। सूरत से गिरफ्तार बदमाशों से हुई पूछताछ में मिली जानकारी के बाद शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर से छठवें संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में महाराष्ट्र एटीएस गिरफ्तार किए गए शख्स से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
Updated : 20 Oct 2019 8:37 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire