Home > राज्य > अन्य > सुकमा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नए साल में 44 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नए साल में 44 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नए साल में 44 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
X

सुकमा। जिले में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के पुना नर्कोम अभियान (नई सुबह-नई शुरुआत) के तहत शनिवार को नए साल पर 2 लाख रुपये के इनामी नक्सली सहित 44 नक्सलियों ने नए कैम्प करीगुंडम में सुकमा एसपी सुनील शर्मा, कमांडेन्ट 150 वाहिनी सीआरपीएफ राजेश यादव, आंजनेय वार्ष्णेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्स ऑप्स ओम चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा निशांत पाठक और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दोरनापाल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

इस दौरान निरीक्षक ईश्वर ध्रुव, उप निरीक्षक भीमार्जुन ताण्डी, उप निरीक्षक अशोक यादव एवं उप निरीक्षक भीमसेन भारती की उपस्थिति में ग्राम करीगुण्डम के करीब 350 ग्रामीणों ने समाज की मुख्यधारा से भटककर प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़े सदस्यों को कैम्प करीगुंडम में लाकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कराया गया। यह लोग नक्सल संगठन में रहकर थाना चिंतागुफा, चिंतलनार, भेज्जी क्षेत्रों में विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों में 2 लाख का इनामी नक्सली प्लाटून नंबर 2 का सदस्य मड़कम दुला पिता मड़कम देवा साकिन करीगुंडम भुगलपारा थाना चिंतागुफा शामिल है। अन्य नक्सलियों में मड़कम धुरवा पिता वारे, सोड़ी जोगी पिता गंगा, सोड़ी मासे पिता गंगा, मड़कम नन्दे पति भिड़ा सोड़ी, मड़कम हड़मे उर्फ बेट्टी हड़मे पति पोज्जा, मड़कम हड़मे पति लच्छू, सोड़ी सुकड़ी उर्फ मड़कम सुकड़ी पति बुधरा, मड़कम लच्छू पिता भीमा, कुंजाम गंगा पिता कुंजाम, वेट्टी हड़मा पिता कोसा, वेट्टी हड़मा पिता गंगा, करटम हड़मा पिता मंगडू, रामा सोड़ी पिता मंगडू, दुधी जोगी उर्फ माड़ी जोगा पति हड़मा, मड़कम भीमे पिता करटम हिड़मे, माड़वी हिड़मे पति मुयां, कवासी गंगा पिता स्वर्गीय जोगा, करटम हुंगा पिता रवा भीमा, मड़कम देवा पिता भीमा, मड़कम लक्का पिता हड़मा, नुप्पो धुरवा पिता स्वर्गीय गंगा, सोढ़ी कोसा पिता स्वर्गीय सुकड़ा, दुधी मासा पिता मड़कम हुंगा, दुधी देवा पिता हिड़मा, माड़वी गंगा पिता स्वर्गीय हिड़मा, मड़कम हुंगा पिता स्वर्गीय बोड्डा, सोड़ी हुंगा पिता स्वर्गीय मंगडू, मड़कम लक्का पिता हड़मा, वेट्टी मासा पिता लखमा, वेट्टी कोसा पिता स्वर्गीय वागा, सोढ़ी हड़मा पिता स्वर्गीय सुकड़ा, दुधी सोमा पिता मुका, माड़वी भीमा पिता स्वर्गीय जोगा, मड़कम देवा पिता हुंगा, वेट्टी कोसा पिता बोज्जा, बेटी जोगा पिता स्वर्गीय नंदा, मड़कम मुड़ा पिता हुर्रा, पुनेम जोगा पिता स्वर्गीय हुर्रा, सोड़ी भीमा पिता स्वर्गीय गंगा, मड़कम सोमड़ा पिता स्वर्गीय देवा, कट्टम हुंगा पिता मासा, सोड़ी नंदा पिता स्वर्गीय मंगडू और मड़कम वागा पिता बुधरा शामिल हैं।

Updated : 1 Jan 2022 1:31 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top