Home > राज्य > अन्य > मुंबई में बारिश बरपा रही कहर, दीवारें गिरने से तीन हादसों में 22 की मौत

मुंबई में बारिश बरपा रही कहर, दीवारें गिरने से तीन हादसों में 22 की मौत

मुंबई में बारिश बरपा रही कहर, दीवारें गिरने से तीन हादसों में 22 की मौत
X

मुंबई। गर्मी और उमस से परेशान मुंबई के लोगों के लिए बरसात वरदान के बजाय अभिशाप बनकर आई है। वहां लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हर तरफ पानी भर रहा है। यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। इस बीच बारिश जनित तीन हादसों ने महाराष्ट्र में 22 लोगों की जान ले ली।

पुणे और मुंबई में दीवारें गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। मुंबई शहर के ईस्ट मलाड में दीवार झोपडिय़ों पर गिर गई। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 13 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसा पिंपरपाड़ा इलाके में हुआ। एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है और मलबा हटाया जा रहा है। दूसरी ओर, जबरदस्त बारिश के चलते पुणे के अंबेगांव स्थित सिंघड़ कॉलेज की एक दीवार ध्वस्त हो गई। मलबे में दबकर छह लोगों की मौत हो कई तो वहीं कई घायल हो गए। हादसा मंगलवार देर रात 1 बजे के करीब हुआ। यहां भी एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। तीसरे मामले में मुंबई के कल्याण में भी एक दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताने के साथ सभी घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने सभी मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटों में भी भारी बारिश हो सकती है। बीएमसी ने कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ मंगलवार को स्कूल और दफ्तर की छुट्टी कर दी है।

Updated : 2 July 2019 3:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top