Home > राज्य > अन्य > ममता बनर्जी ने किया विद्यासागर की नई प्रतिमा का अनावरण

ममता बनर्जी ने किया विद्यासागर की नई प्रतिमा का अनावरण

ममता बनर्जी ने किया विद्यासागर की नई प्रतिमा का अनावरण
X
Image Credit : ANI Tweet

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच जारी बवाल के बीच सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में ईश्वर चंद विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण किया।

बता दें लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल में अमित शाह के रोड शो में जमकर हिंसा हुई थी जिसमें विद्यासागर की प्रतिमा भी तोड़ दी गई थी। प्रतिमा तोड़े जाने पर बीजेपी और टीएमसी ने एकदूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे।

बता दें, पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। उत्तर 24 परगना के कनकीनारा इलाके में बीती रात एक धमाके में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कुछ अज्ञात लोगों ने देसी बम से हमला किया था। हम लोग डरे हुए हैं। इस इलाके में कुछ डकैतियां भी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।

Updated : 11 Jun 2019 8:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top