Home > राज्य > अन्य > देश में लॉकडाउन पर ढील लेकिन असम सरकार अब भी सख्त

देश में लॉकडाउन पर ढील लेकिन असम सरकार अब भी सख्त

देश में लॉकडाउन पर ढील लेकिन असम सरकार अब भी सख्त
X

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लंबे समय से लॉकडाउन में है। लेकिन आज यानि 24 अप्रैल से दुकानें, सैलून और दर्जी जैसी दुकाने फिर से खुल सकती हैं। दरअसल 23 अप्रैल की देर रात सरकार ने आदेश जारी कर लॉकडाउन के दौरान नई छूट की घोषणा की है। वहीं असम के मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण का कहना है कि असम सरकार द्वारा चल रहे लॉकडाउन में अभी तक कोई ढील नहीं दी गई है। इस संबंध में 27 अप्रैल, 2020 को ही निर्णय लिया जाएगा।

बता दें कि COVID-19 के प्रसार की जाँच के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के एक महीने के बाद व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी ये नया आदेश बड़ी राहत के रूप में आया है। हालांकि अभी मॉल, सिनेमाघर और बाजार परिसर बंद रहेंगे। इस छूट के दौरान मास्क, दस्ताने, सोशल डिस्टेंसिंग जैसी चीजों के फॉलो करते रहना आवश्यक होगा।

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या शनिवार सुबह बढ़कर 24 हजार के पार पहुंच गई। इसके अलावा 775 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 24,506 हो गई है। इसमें अब तक 5063 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में बीते 12 घंटों में 52 मौतें हुई हैं। इसके अलावा 1054 नए मामले सामने आ चुके हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के 6817 मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 840 ऐसे हैं, जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। वहीं, 301 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में 2815 मरीज सामने आए हैं। इसमें 265 लोगों ठीक हुए हैं। वहीं, 127 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो अब तक कोविड-19 के 2514 मरीज पाए जा चुके हैं। 857 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 53 की मौत हुई है।

Updated : 25 April 2020 7:36 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top