Home > राज्य > अन्य > पंजाब में BSF ने पाकिस्तान सीमा के पास पकड़ी 1.2 किलो हेरोइन, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

पंजाब में BSF ने पाकिस्तान सीमा के पास पकड़ी 1.2 किलो हेरोइन, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

पंजाब में BSF ने पाकिस्तान सीमा के पास पकड़ी 1.2 किलो हेरोइन,  दो महिला तस्कर गिरफ्तार
X

चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार सुबह फिरोजपुर सेक्टर से 1 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद करके दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों सीमा पार से आई हेरोइन की तलाश में प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गई थीं। यह गिरफ्तारी भारत-पाकिस्तान सीमा पर की गई है।

बीएसएफ के जवानों को गश्त के दौरान सीमा पार से एक व्यक्ति द्वारा पैकेट गिराए जाने के सुराग मिले। अंधेरे का फायदा उठाकर पैकेट फेंकने वाला फरार हो गया। बीएसएफ ने पैकेट की जांच की तो उसमें एक किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। कुछ समय बाद बीएसएफ ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घूम रहीं दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। दोनों के पाकिस्तान के तस्करों से संबंध हैं। बीएसएफ ने करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद महिलाओं को पंजाब पुलिस को सौंप दिया।

Updated : 8 April 2022 9:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top