Home > राज्य > अन्य > बीजद सांसद लडु किशोर स्वाईं का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बीजद सांसद लडु किशोर स्वाईं का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बीजद सांसद लडु किशोर स्वाईं का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
X

भुवनेश्वर। आसिका लोकसभा सीट से बीजद सांसद लडु किशोर स्वाईं का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। वह कुछ दिन से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। मंगलवार को उनकी हालत खराब होने के कारण उन्हें भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह पहले पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गंजाम जिला स्थित उनके पैतृक गांव लाया जाएगा| वहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत अन्य मान्यगण्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक अच्छा सांसद बताने के साथ-साथ शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अमर आत्मा की सदगति की कामना की है।

उल्लेखनीय है कि 2014 में लडुकिशोर पहली बार लोकसभा के लिए चुने गये थे। इससे पहले वह गंजाम जिले के कविसूर्य नगर विधानसभा सीट से 2004 में विधायक भी रहे।

Updated : 6 Feb 2019 4:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top