Home > राज्य > अन्य > महाराष्ट्र में प्रभावित किसानों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा

महाराष्ट्र में प्रभावित किसानों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा

महाराष्ट्र में प्रभावित किसानों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा
X

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने प्रभावित किसानों की आर्थिक मदद की घोषणा कर दी है। दो हेक्टेयर तक की खरीफ फसलों के लिए आठ हजार रुपये और बागों के लिए 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता की घोषणा की गई है। इस मदद से बारिश की मार झेल रहे किसानों को थोड़ी राहत मिलेगी।

इधर कांग्रेस और एनसीपी ने राज्यपाल द्वारा घोषित आर्थिक मदद को नाकाफी बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने नाराजगी जताई है। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने राज्यपाल से किसानों को मदद देने का अनुरोध किया था। एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित कई नेताओं ने किसानों के खेतों में जाकर क्षति का जायजा लिया था।

राज्यपाल ने सूखा प्रभावित किसानों के लिए दो हेक्टेयर तक की फसलों के नुकसान के लिए आठ हजार रुपये और किसानों को बागवानी खेती के लिए 18 हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क माफ करने की भी घोषणा की गयी है।

महाराष्ट्र की 325 तहसीलों में 90 से 100 प्रतिशत तक फसलों का नुकसान हुआ है। किसानों को तत्काल मदद की आवश्यकता है। पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने केंद्र सरकार से राज्य में 50 लाख किसानों को बीमा राशि का तत्काल भुगतान करने की मांग की थी। फडणवीस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करके नुकसान की विस्तृत प्रारंभिक रिपोर्ट दी थी और मदद की सिफारिश की थी। बारिश के कारण अंगूर, संतरा, कपास, सोयाबीन, धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।

Updated : 16 Nov 2019 3:59 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top