Home > राज्य > जम्मू : जवानों की फायरिंग में एक पशु व्यापारी की मौत, एक घायल

जम्मू : जवानों की फायरिंग में एक पशु व्यापारी की मौत, एक घायल

जम्मू : जवानों की फायरिंग में एक पशु व्यापारी की मौत, एक घायल
X

जम्मू। रामबन जिले के कोहली इलाकें में शनिवार देर रात सदिंग्ध हलचल देखे जाने पर सेना द्वारा चलाई गई गोली में एक पशु व्यापारी की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है। मृतक की पहचान मोहम्मद रफीक गुज्जर, घायल की पहचान शकील अहम्मद के रूप में की गई है।

शनिवार देर रात 58 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने कोहली इलाकें में सदिंग्ध हलचल देखने पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक पशु व्यापारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। घायल को तुरन्त रामबन अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहम्मद रफीक तथा शकील अहम्मद दोनों पशु तस्करी का काम करते थे और रात में दोनों इसी काम के लिए जा रहे थे।

एसएसपी रामबन मोहनलाल का कहना है कि 58 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Updated : 5 Aug 2018 1:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top