Home > देश > अरुणाचल में नीतीश को झटका, छह विधायक भाजपा में शामिल

अरुणाचल में नीतीश को झटका, छह विधायक भाजपा में शामिल

अरुणाचल में नीतीश को झटका, छह विधायक भाजपा में शामिल
X

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में जदयू के सात विधायकों में से छह विधायक आज शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही पीपुल्स पार्टी ऑफ़ अरुणाचल प्रदेश के लिकाबाली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक करदो निग्योर भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में लेम तबोह, जिक्के ताको, हयेंग मंगफी, दोर्जी वांग्डी खर्मा, डोंग्रु सियोंग्जु, कांगोंग ताकू के नाम शामिल हैं। ये खबर पंचायत और नगर निगम चुनाव के नतीजों की घोषणा से एक दिन पहले सामने आई है।

बता दें की जदयू ने पिछले दिनों सियनग्जू, खर्मा और टाकू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगते हुए नोटिस जारी कर निलंबित कर दिया था। वहीं पीपुल्स पार्टी ने भी विधायक करदो निग्योर को इसी महीने के शुरुआत में निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद से ही विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कयास लगना शुरू हो गए थे।







Updated : 12 Oct 2021 11:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top