Home > खेल > टोक्यो पैरालंपिक में तीसरा पदक, विनोद कुमार ने डिसकस थ्रो में जीता कांस्य

टोक्यो पैरालंपिक में तीसरा पदक, विनोद कुमार ने डिसकस थ्रो में जीता कांस्य

टोक्यो पैरालंपिक में तीसरा पदक,  विनोद कुमार ने डिसकस थ्रो में जीता कांस्य
X

टोक्यो। विनोद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को तीसरा पदक दिला दिया। विनोद ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विनोद को बधाई दी है। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा कि पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर विनोद कुमार को बधाई। आपने अपने पोडियम फिनिश के साथ भारत को गौरवान्वित किया है। मैं आपके धैर्य और दृढ़ संकल्प की सराहना करता हूं। आप सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं।

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा कि टोक्यो पैरालिंपिक में आज एक और पदक। हमारे एथलीटों द्वारा शानदार प्रदर्शन के साथ यह राष्ट्रीय खेल दिवस और भी खास हो गया है। पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ-52 इवेंट में कांस्य पदक जीतने के लिए विनोद कुमार को हार्दिक बधाई। आपकी जीत से देश उत्साहित है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि विनोद कुमार के शानदार प्रदर्शन से भारत खुश है। उन्हें कांस्य पदक के लिए बधाई। उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीट निषाद राज ने हाई जंप टी-47 श्रेणी के फाइनल इवेंट में रजत पदक जीता है। इससे पहले भाविना पटेल ने पैरालंपिक की टेबल टेनिस स्पर्धा में रजत जीतकर भारत का पदक तालिका में खाता खोला था।

Updated : 12 Oct 2021 10:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top